फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Technology has simplified complex tasks across fields ranging from road engineering to civil, mechanical, and electrical engineering.

Ghaziabad News: रोड इंजीनियरिंग से लेकर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र तक तकनीक ने आसान किए जटिल काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Technology has simplified complex tasks across fields ranging from road engineering to civil, mechanical, and electrical engineering.

विज्ञापन

धीरेंद्र मिश्र
गाजियाबाद। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से बदलाव ला रहा है। इंजीनियरिंग का ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र हो, जहां एआई ने काम करने के तरीके को प्रभावित न किया हो। सड़क निर्माण और रोड इंजीनियरिंग से लेकर भवनों के डिजाइन, मशीनों के निर्माण, बिजली व्यवस्था और औद्योगिक उत्पादन तक एआई ने काम को पहले की तुलना में तेज और आसान बनाया है।
रोड इंजीनियरिंग में सड़क की डिजाइन तैयार करने, ट्रैफिक के दबाव का आकलन करने, संभावित दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान और सड़क की गुणवत्ता की निगरानी में एआई आधारित तकनीक मददगार साबित हो रही है। बड़ी मात्रा में डाटा का विश्लेषण कर इंजीनियर कम समय में बेहतर निर्णय ले पा रहे हैं। इससे समय और लागत दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। अभियंता दिवस पर कुछ इंजीनियरों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल से काम काफी आसान हो गया है।
विज्ञापन


डिजाइन में कम समय, गलतियों की संभावना भी घटी
सिविल इंजीनियरिंग में एआई की मदद से भवनों और दूसरे ढांचों के डिजाइन में कई विकल्प तैयार किए जा सकते हैं। मौसम, मिट्टी, ट्रैफिक, भार और अन्य परिस्थितियों से जुड़े डाटा का विश्लेषण कर डिजाइन को अधिक सुरक्षित और उपयोगी बनाने में मदद मिलती है। -आलोक रंजन, मुख्य अभियंता जीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरों का काम खत्म नहीं, भूमिका बदली
एआई इंजीनियरों का विकल्प बनने के बजाय उनके काम को अधिक प्रभावी बनाने का माध्यम बन रहा है। पहले जिस काम में घंटों या कई दिन लगते थे, उसका शुरुआती विश्लेषण कुछ समय में किया जा सकता है। इससे इंजीनियरों को तकनीकी निर्णय, निगरानी और समस्या के समाधान पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिल रहा है।- राम राजा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

---
एआई ने इंजीनियरिंग में डाटा के इस्तेमाल का तरीका बदल दिया है। डिजाइन, गणना और विश्लेषण जैसे कामों में इससे काफी समय बच रहा है। आने वाले समय में एआई और इंजीनियरिंग का तालमेल परियोजनाओं को ज्यादा तेज, सुरक्षित और किफायती बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।- वाईएन चौधरी, मुख्य अभियंता नगर निगम।
----
इंजीनियरिंग के प्रमुख क्षेत्रों में एआई का असर
रोड इंजीनियरिंग: ट्रैफिक विश्लेषण, सड़क डिजाइन और रखरखाव।
सिविल इंजीनियरिंग : भवन डिजाइन, स्ट्रक्चरल एनालिसिस और निर्माण निगरानी।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : मशीन डिजाइन और खराबी का पूर्वानुमान।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : बिजली की मांग और सिस्टम मॉनिटरिंग।
मैन्युफैक्चरिंग : उत्पादन की गुणवत्ता और ऑटोमेशन।
इंफ्रास्ट्रक्चर : परियोजना योजना, लागत और समय का बेहतर आकलन।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed