{"_id":"57335c8a4f1c1b9b379199d8","slug":"technical-problems-in-anand-vihar-railway-station-trains-stopped-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार में तकनीकी दिक्कत कई ट्रेनों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार में तकनीकी दिक्कत कई ट्रेनों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार के पास लाइन में तकनीकी दिक्कत की वजह से बुधवार को करीब एक घंटेे तक ट्रैक बाधित रहा। इस वजह से कई ट्रेनों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे आनंद विहार के पास लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रेल ट्रैक बाधित हो गया। दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर, गरीब रथ समेत कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें साहिबाबाद स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
साथ ही कई ईएमयू ट्रेनों को भी आउटर पर रोका गया। करीब आधे से पौन घंटे तक ट्रेनें यहां रुकी रहीं। साढ़े दस बजे डबल डेकर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद गरीब रथ ट्रेन को चलाया गया। सबसे ज्यादा परेशानी ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण ट्रेनों को रवाना करने के बाद जब ट्रैक क्लीयर हुआ, उसके बाद ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रवाना किया गया। इस वजह से यह ट्रेनें लेट हो गईं। करीब 11 बजे तक स्थिति नार्मल हुई। अधिकारियों की मानें तो एक घंटे में फाल्ट ठीक हो पाया।
मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर का इंजन फेल
गाजियाबाद। मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। डीटीएम देवेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई। स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, कुछ देर बाद इंजन फेल हो गया। ड्राइवर की सूचना पर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया। घटना की वजह से गाजियाबाद-नई दिल्ली शकुरबस्ती ईएमयू 20 मिनट तक रुकी रही।