{"_id":"6303af647cf1673ff31f1170","slug":"teanage-killed-friend-to-be-away-from-study-in-mussoorie-of-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नाबालिग ने दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नाबालिग ने दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Mon, 22 Aug 2022 10:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:01 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी छात्र ने पड़ोस के रहने वाले नीरज (13) की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है। जेल में घर से दूर रहना चाहता है। इसलिए उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
किशोर ने दोस्त की हत्या की
- फोटो : Social Media
विस्तार
मसूरी थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी एक छात्र ने अपने नाबालिग दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गार्डन एन्क्लेव पुलिस चौकी में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह पढ़ाई से छुटकारा चाहता था, इसलिए उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी छात्र (16) ने पड़ोस के रहने वाले नीरज (13) की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है। जेल में घर से दूर रहना चाहता है। इसलिए उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक नीरज के पिता ने मसूरी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले के पीछे किसी अन्य कारण की संभावना भी तलाश रही है।
विज्ञापन
