फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teachers came to see where our money is

Ghaziabad News: हमारा पैसा कहां है, देखने पहुंचे शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers came to see where our money is
गाजियाबाद। एनपीएस की राशि निजी बैंकों में जमा होने की जानकारी मिलने पर शिक्षकों की चिंता बढ़ी है। बुधवार को सैकड़ों शिक्षक डीआईओएस कार्यालय में लेखाधिकारी से मिलने पहुंचे और नई पेंशन स्कीम के तहत जमा अपनी धनराशि की जानकारी ली। इसके अलावा डीआईओएस से लेकर तमाम अधिकारियों के पास दिनभर जानकारी के लिए फोन आते रहे। कई शिक्षकों के फोन अधिकारियों ने नहीं उठाए तो वह एक दूसरे से संपर्क कर इसकी जानकारी लेते दिखे। मोदी कॉलेज के शिक्षक प्रवीण जैनर ने बताया कि जैसे ही उनको जानकारी मिली तो उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में अपने खाते में जमा धनराशि की जानकारी की। सबकुछ सही होने पर उनको सुकून मिला। हालांकि, रिकॉर्ड देखने पर शिक्षक काफी संतुष्ट नजर आए। माध्यमिक शिक्षक संघ के गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने बताया कि कई शिक्षकों के उनके पास सुबह से ही फोन आ रहे थे। गाजियाबाद में इस तरह का कोई मामला नहीं हुआ है। रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि यहां सभी शिक्षकों का एनपीएस का पैसा निजी बैंकों में जमा नहीं किया गया है। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि उनके यहां एनपीएस से जुड़ा कुछ भी अनुचित कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-यह है पूरा मामला :
एनपीएस के तहत शिक्षकों के खाते से कुल वेतन की दस फीसदी धनराशि प्रतिमाह काटी जाती है। इसमें 14 फीसदी धनराशि राज्य सरकार देती है। इस धनराशि को डीआईओएस कार्यालय से एनएसडीएल संस्था के पास जमा कराया जाता है। हाल ही में नोएडा, वाराणसी, अलीगढ़, इटावा के शिक्षकों की एनपीएस के तहत जमा हुई धनराशि अधिकारियों की मिलीभगत से निजी बैंकों में जमा कर दी गई। इसमें गाजियाबाद जिले का नाम भी प्रकाश में आया था। इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed