फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher refused to marry then colleague threatened

Ghaziabad News: शिक्षिका ने शादी से किया इन्कार तो सहकर्मी ने दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher refused to marry then colleague threatened
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका को उनका ही सहकर्मी शिक्षक ने बात नहीं करने और शादी नहीं करने पर रास्ते में रोककर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। आरोप है कि परेशान होकर उन्होंने स्कूल से नौकरी छोड़ दी। इसके बावजूद वह परेशान कर रहा है और अब उनका जिससे रिश्ता हो रहा है। उसे भी धमकी दे रहा है। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में अंकुर कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिक्षिका का कहना है कि जब वह स्कूल में नौकरी करती थी तो वहां सहकर्मी के रूप में अंकुर से बात करती थी। इसी बीच उसने शादी करने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। ऐसे में वह उन्हें परेशान करने लगा। परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि रास्ते में आते जाते समय वह पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही तय हुए रिश्ते को तुड़वाने की धमकी दे रहा है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed