फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 2 student brutally beaten by teacher in Ghaziabad

Ghaziabad : शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र को बेरहमी से पीटा, पिता की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने की पड़ताल

Wed, 12 Apr 2023 12:28 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2023 12:28 AM IST
सार

खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना से अवगत कराते हुए अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि बालक को आईं चोटें गंभीर हैं।

विज्ञापन
Class 2 student brutally beaten by teacher in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावक के संविलियन विद्यालय में एक शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीईओ ने मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।

विज्ञापन


गांव चिड़ावक निवासी मोहम्मद इश्तकार का पुत्र मोहम्मद अयान गांव के संविलियन विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता है। अयान के पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका पुत्र अयान विद्यालय गया था। शिक्षक ने अयान को कक्षा का मॉनीटर बना दिया। अयान से कहा कि कोई भी बच्चा कक्षा में शोर न मचाए। यह कहते हुए शिक्षक मोबाइल पर बात करते हुए कक्षा से चले गया। लेकिन कक्षा में छात्रों ने शोर मचा दिया। अयान के कहने पर भी छात्र चुप नहीं हुए। तभी शिक्षक ने कक्षा में आकर अयान की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

 

आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा। जिससे छात्र अयान के शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान बन गए। पिता के अनुसार उसका पुत्र घर आकर बेहोश हो गया। शिकायत मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। छात्र एवं शिक्षक से भी जानकारी ली। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा ने बताया कि वह मौके पर गई थी और मामले की जांच की। उन्होंने बालक व उसके परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना से अवगत कराते हुए अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि बालक को आईं चोटें गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed