फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax evasion of Rs 56 lakh caught from gym supplement shop

Ghaziabad News: जिम सप्लीमेंट की दुकान से 56 लाख की कर चोरी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 56 lakh caught from gym supplement shop
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने प्रताप विहार स्थित जिम सप्लीमेंट की दुकान पर छापा मारकर 56 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। जांच के दौरान खरीद के स्टॉक का कागजों से मिलान करने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। व्यापार स्थल पर मौजूद रिकॉर्ड के सापेक्ष स्टॉक कम पाया गया। कागजों में स्टॉक बढ़ाकर दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घोषित व्यापार स्थल पर लेखा पुस्तकों के सापेक्ष माल का भौतिक स्टॉक कम पाया गया। फर्म माल की बिक्री तो कर रही है लेकिन फर्जी तरीके से कागजों में स्टॉक बढ़ा कर दिखाया जा रहा था। फर्जी बिलों के जरिये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया जा रहा था। व्यापारी की ओर से दाखिल की जाने वाली जीएसटी रिटर्न में शून्य नकद जमा दिखाया गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में 56 लाख रुपये कर और अर्थदंड का आंकलन किया गया। अपर आयुक्त ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में जिम का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही सप्लीमेंट के कारोबार ने भी गति पकड़ी है लेकिन इसके अनुरूप कर जमा नहीं किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से संदिग्ध फर्मों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी के निर्देशन में उप आयुक्त अनुराग बरोलिया, सहायक आयुक्त राहुल गौतम सहित सात अधिकारियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed