{"_id":"620a58dee911c701964d4290","slug":"tax-and-penalty-of-445-crores-imposed-on-pan-masala-company-fraud-turned-out-in-sit-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पान मसाला कंपनी पर लगा 445 करोड़ का टैक्स और अर्थदंड, एसआईटी जांच में निकला फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पान मसाला कंपनी पर लगा 445 करोड़ का टैक्स और अर्थदंड, एसआईटी जांच में निकला फर्जीवाड़ा
Mon, 14 Feb 2022 06:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:57 PM IST
सार
लखनऊ की टीम ने पांच दिनों लगातार 19 से 25 जुलाई तक जांच की थी। इस दौरान कंपनी से उत्पादन और बिक्री के रिकॉर्ड अधिकारियों ने सील किए थे। इनमें कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज सील कर जांच की गई, जिसमें सालाना उत्पादन के मुकाबले कम बिक्री पाई गई।
विज्ञापन
SIT
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गाजियाबाद में वाणिज्य कर विभाग ने पान मसाला बनाने वाली कंपनी पान फ्रेंग्नेंस प्राइवेट लिमिटेड पर 445 करोड़ का टैक्स और अर्थदंड लगाया है। एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कंपनी के खिलाफ वर्ष 2019 में एसआईटी जांच हुई थी। कमला पसंद और राजश्री के लिए कंपनी उत्पादन करती है।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम ने पांच दिनों लगातार 19 से 25 जुलाई तक जांच की थी। इस दौरान कंपनी से उत्पादन और बिक्री के रिकॉर्ड अधिकारियों ने सील किए थे। इनमें कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज सील कर जांच की गई, जिसमें सालाना उत्पादन के मुकाबले कम बिक्री पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017-18 में कंपनी का सालाना उत्पादन 538 करोड़ मिला, जबकि बिक्री 285.15 करोड़ की दिखाई गई थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि 253.16 करोड़ की बिक्री भी अतिरिक्त की गई है। जांच में लगने वाले समय पर एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद जब कंपनी को आदेश तामील किए तो वह हाईकोर्ट में चले गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर अधिकारियों ने सभी जांच संबंधी दस्तावेज कंपनी को उपलब्ध कराए, लेकिन कंपनी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद सप्ताह भर पहले जांच के आधार पर 222.88 करोड़ का टैक्स और इतना ही अर्थदंड कंपनी पर लगाकर आदेश तामील कराए हैं। महीने भर में कंपनी को टैक्स और अर्थदंड की राशि जमा करानी होगी।
विज्ञापन