फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Target to set up branches at four hundred locations during the centenary year.

Ghaziabad News: शताब्दी वर्ष में 400 स्थानों पर शाखा लगाने का लक्ष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Target to set up branches at four hundred locations during the centenary year.
साहिबाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संगठन की ओर से समाज जागरण और संगठन विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली में 25 सितंबर से 5 अक्तूबर तक 11 दिवसीय शाखा विस्तार अभियान आयोजित किया जा रहा है। वैशाली के अंतर्गत 18 नगर और 111 बस्तियां आती हैं। अभियान के दौरान इन क्षेत्रों में कुल 400 स्थानों पर शाखा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोहन नगर, वसुंधरा, वैशाली, सूर्यनगर, राजेंद्र नगर, करहेड़ा, डीएलएफ कॉलोनी, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद और प्रहलादगढ़ी समेत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में शाखाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन



वैशाली के प्रचार प्रमुख करुण कपिल ने बताया कि शाखा संघ की कार्यपद्धति का प्रमुख हिस्सा है। उनके अनुसार शाखा में खेल, योग, बौद्धिक गतिविधियों, चर्चा और सेवा के माध्यम से स्वयंसेवकों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर जोर दिया जाता है। महानगर कार्यवाह श्रीकांत ने बताया कि अभियान के लिए महानगर स्तर पर विभिन्न टोलियों का गठन किया गया है। ये टोलियां अलग-अलग बस्तियों में संपर्क कर रही हैं और अभियान के तहत शाखाओं के आयोजन की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed