फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tapper and goldsmith arrested, anklets and earrings recovered

Ghaziabad News: टप्पेबाज और सुनार गिरफ्तार पाजेब व कुंडल हुए बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Tapper and goldsmith arrested, anklets and earrings recovered
गाजियाबाद। जीवन से परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के एक बदमाश और इनसे गहने खरीदने वाले सुनार को कविनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश ने 30 अप्रैल को कार्टेज चौक के पास एक महिला से पता पूछने के बहाने झांसे में लेकर गहने व नकदी लेने की बात कुबूल की है। पुलिस ने सुनार से पास से कुंडल और पाजेब बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मसूरी निवासी तमजीद और विजयनगर निवासी सचिन वर्मा हैं। सचिन वर्मा सुनार है। पूछताछ में तमजीद ने बताया कि वह अपने दो साथी फईम और सैफ अली के साथ मिलकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे पता पूछने या परिवार की परेशानियों को दूर करने के बहाने झांसे में लेकर गहने उतरवा लेेते हैं। सुनार ने बताया कि पकड़ा गया तमजीद उसके पास कुंडल व पाजेब बेचने आया था। इन्होंने मजबूरी बताकर बेचने को कहा। उन्होंने साढ़े आठ हजार रुपये में खरीद लिया था लेकिन न तो इनका कोई पहचान पत्र लिया और न गहनों की रसीद ली थी। एसीपी ने बताया कि फरार फईम व सैफ अली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed