फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tantrik raped her on the pretext of meeting her angry husband

Ghaziabad News: नाराज होकर गए पति से मिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tantrik raped her on the pretext of meeting her angry husband
लोनी। तांत्रिक फैजू ( 40) को पुलिस ने एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी की निवासी महिला ने फैजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि उसने पहले उनके और फिर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



महिला ने पुलिस को बताया कि काफी दिन पहले उनका पति से विवाद हो गया था। इस पर पति छोड़कर चला गया। वह चाहती हैं कि पति वापस आ जाए और उनके साथ ही रहे। किसी ने उन्हें बताया कि तांत्रिक फैजू तंत्र-मंत्र से वशीकरण करके पति से मिला सकता है। उसकी बातों पर यकीन करके वह एक साल पहले फैजू के पास चली गईं।
विज्ञापन




फैजू ने पहले तंत्र-मंत्र करके पति को वापस बुलाने का दावा किया। काफी दिनों तक वशीकरण की बात करता रहा। इसके बाद उसने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन वह घर आया और उनकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हें इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कुबूल की है। उसने बताया है कि महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसने यह घिनौनी हरकत की। उसे लगता था कि वीडियो बना लिए जाने से महिला डर जाएगी और पुलिस से शिकायत नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed