{"_id":"572b6f724f1c1b22175cdc45","slug":"talks-fail-cleaning-personnel-will-continue-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, सफाई कर्मियों धरना रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, सफाई कर्मियों धरना रहेगा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों और निगम अफसरों की वार्ता विफल हो गई। निगम अफसरों ने तत्काल वेतन बढ़ाने में असमर्थता जताते हुए वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव आगामी बोर्ड मीटिंग में रखने का आश्वासन दिया। मगर सफाई कर्मियों ने आश्वासन पर धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। अब शुक्रवार को भी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
एक मई से निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों को महापौर अशु वर्मा ने अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में नगर आयुक्त अब्दुल समद, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान ने पूर्व आश्वासन के मुताबिक कर्मचारियों का वेतन 7500 से बढ़ाकर 15 हजार 400 रुपये मासिक करने की मांग की। उन्होंने अपनी सात सूत्रीय मांग पत्र भी दिया। अफसरों ने अधिकांश मांगों को मान लिया, लेकिन वेतन बढ़ाने के नीतिगत निर्णय को बोर्ड में ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर कर्मचारियों ने प्रस्ताव को बोर्ड प्रत्याशा में पास किए जाने की मांग की। अधिकारियों ने बिना बोर्ड बैठक के वेतन बढ़ाने की मांग नहीं मानीं तो कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया। प्रदीप चौहान का कहना है कि शुक्रवार को निगम कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा।