फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Synthetic detergent was being made with milk

डिटरजेंट मिलाकर बनाया जा रहा था सिंथेटिक दूध

Tue, 17 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Synthetic detergent was being made with milk
दूध

कपड़े धोने का डिटरजेंट पाउडर मिलाकर सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा था। फूड सेफ्टी विभाग की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही सॉस में जहरीले वाटर कलर की मिलावट पाई गई है।

विज्ञापन


दिल्ली और नोएडा सहित गाजियाबाद में बुलंदशहर से सिंथेटिक दूध की सप्लाई की जा रही थी। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मार्च में बुलंदशहर की न्यू भारत डेयरी के दूध और कान्हा प्लाजा के सॉस का सैंपल जांच को भेजा था। दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक पाए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में सिंथेटिक दूध और सेहत के लिए खतरनाक खाद्य पदार्थों का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है। जांच में ज्यादातर खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट सेहत के लिए बेहद खतरनाक मिली है। केमिकल मिलाकर दूध और खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने लाभ के चक्कर में मिलावट माफिया लोगों की सेहत से खिलवाड़ कमर रहे हैं। डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि दूध का सैंपल हिंडन बैराज पर 20 मार्च को दूध के टैंकर से लिया गया था। यह दूध गाजियाबाद सहित दिल्ली व नोएडा में सप्लाई के लिए जा रहा था।

इसका सैंपल जांच में अनसेफ पाया गया है। न्यू भारत डेयरी स्याना रोड बुलंदशहर का यह दूध सिंथेटिक मिला है, जिसको डिटरजेंट (कपड़े धोने का साबुन)  मिलाकर बनाया जा रहा था। 26 मार्च को राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित कान्हा प्लाजा से लिया गया सॉस का सैंपल भी अनसेफ आया है। इसमें घातक वाटर कलर की मिलावट पाई गई है। सॉस बेचने वाले प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है।

दूध में सिंथेटिक मिला है। इसमें डिटरजेंट मिलाए जाने की पुष्टि हो गई है। न्यू भारत डेयरी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जिम्मेदार लोगों की सूची मांगी गई है। यह बेहद संगीन मामला है। एसीजेएम कोर्ट में अभियोग दर्ज करके आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके दूध और अन्य पदार्थों की जांच भी कराएंगे। सूबे के सभी जनपदों को इसके दूध की जानकारी भेजी जा रही है। - अजय जायसवाल, डीओ।

मेरे दूध का सैंपल लिया गया था, लेकिन सिंथेटिक मिलने के बारे में जानकारी नहीं है। हमारेे स्तर पर मिलावट नहीं की जाती है। अपना रिकार्ड अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। - ओमप्रकाश, मालिक न्यू भारत डेयरी बुलंदशहर।


दूध में सॉस में मिले घातक रसायन जानलेवा हैं। इनके प्रयोग से किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक, कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर इनका असर जल्दी होता है। - डा. जीवी सिंह,   फिजीशियन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed