{"_id":"6aac4a55c85b8cd66e02bdaf","slug":"swine-flu-strikes-across-the-city-two-new-cases-detected-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-979773-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू की शहर में चौतरफा दस्तक, दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू की शहर में चौतरफा दस्तक, दो नए मरीज मिले
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वाइन फ्लू का संक्रमण जिले में लगातार फैल रहा है। बृहस्पतिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक और इंदिरापुरम में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई। इसके साथ ही एक अगस्त से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। दोनों नए मरीजों की हालत सामान्य है और उनका उपचार घर पर ही चल रहा है। अलग-अलग इलाकों में संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। अब तक 29 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वर्तमान में 21 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 17 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार घर पर रहकर उपचार करा रहे हैं।
कई इलाकों में पहुंचा संक्रमण
स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कविनगर, राजनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन, मोदीनगर, मुरादनगर, नेहरू नगर, पटेलनगर और गोविंदपुरम में मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी निगरानी कर रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच राहत की बात यह है कि अब तक सामने आए 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग उपचाराधीन मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।