{"_id":"6a947040ec71ecc2d605f806","slug":"swine-flu-beds-to-be-reserved-in-hospitals-across-the-district-ghaziabad-news-c-133-1-bul1004-164094-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : जिलेभर के चिकित्सालयों में बेड किए जाएंगे आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : जिलेभर के चिकित्सालयों में बेड किए जाएंगे आरक्षित
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग ने जिले के सभी चिकित्सालयों पर दो से पांच बेड आरक्षित करवा दिए हैं। साथ ही खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में 20 से 30 बेड का इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वार्ड बनाया जा रहा है। इन सभी आरक्षित बेड पर ऑक्सीजन की भी सुविधा रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल में भी बेड आरक्षित किए जाएंगे। इसके अलावा फ्लू के मरीजों के लिए अलग काउंटर, जांच और दवा की भी व्यवस्था की जा रही है।
बुलंदशहर समेत प्रदेशभर के 57 जिलों में मौसमी फ्लू व स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं। बुलंदशहर जनपद निवासी 10 मरीजों में अन्य जनपदों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, इसके बाद केस को बुलंदशहर रेफर किया गया।
शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर निर्देश दिए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में बुखार के मरीजों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही जिला चिकित्सालय व जटिया चिकित्सालय में 20 से 30 बेड का फ्लू वार्ड, समस्त सीएचसी पर पांच-पांच बेड और सभी पीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टेमीफ्लू, नेबुलाइजर समेत अन्य दवा रखने व स्टाफ की ड्यूटी लगाने के चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। जिला चिकित्सालय व जटिया चिकित्सालय में वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की जा रही है। इन सभी जगह स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज आने पर उनकी जानकारी मुख्यालय को अवगत करा सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
--
स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) से बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। विभाग के पास 240 वैक्सीन उपलब्ध हैं। 500 वैक्सीन के लिए ऑर्डर भेज दिया गया है, जो एक-दो दिन में मुख्यालय पर प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद जिला चिकित्सालय समेत अन्य चिकित्सालयों के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
--
कोट
सभी सरकारी चिकित्सालयों में इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के लिए दो से 30 बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। साथ ही ऑक्सीजन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। निजी अस्पताल संचालकों को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे। इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ