फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swindled out of five lakh rupees on the pretext of securing a job in the Income Tax Department.

Ghaziabad News: इनकम टैक्स में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Swindled out of five lakh rupees on the pretext of securing a job in the Income Tax Department.
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से वित्त मंत्रालय में इनकम टैक्स क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपियों ने रकम लेने के बाद उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर और आई कार्ड थमा दिया। नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। इसके बाद 21 सितंबर की रात छह लोग हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में नगर निगम कॉलोनी, सुदामा कुंज निवासी सुंदर ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में विजय, उसके भाई सचिन, पिता कृष्णपाल, अजय और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित सुंदर के मुताबिक जुलाई 2025 में पड़ोस के एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी मुलाकात विजय नाम के युवक से हुई थी। विजय ने खुद को मंत्रालय में काम करने वाला बताते हुए अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान होने का दावा किया और नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद विजय ने उसकी मुलाकात अजय से कराई। दोनों ने वित्त मंत्रालय के अधीन इनकम टैक्स विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। आरोप है कि उसने अलग-अलग समय पर रकम दी। रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे जॉइनिंग लेटर और आई कार्ड उपलब्ध कराया। बाद में दस्तावेज फर्जी होने का पता चला और नौकरी भी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो विजय, उसके भाई सचिन, पिता कृष्णपाल और अजय ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कॉल कर उसे धमकाना शुरू कर दिया। 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे छह लोग तीन बाइक से उसके घर पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर 25 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed