{"_id":"6817b0187c64c4c3640f94b4","slug":"sweeping-is-done-only-once-a-week-corporation-workers-do-not-come-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-626744-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हफ्ते में एक दिन ही लगती है झाड़ू, नहीं आते निगमकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हफ्ते में एक दिन ही लगती है झाड़ू, नहीं आते निगमकर्मी
विज्ञापन
अमर उजाला के संवाद में चर्चा करते बोंझा के निवासी। संवाद
- फोटो : सुशीला का फाइल फोटो।
गाजियाबाद। क्षेत्र का सीवर कभी साफ नहीं होता है। हल्की सी बारिश में यहां की गलियों में जलभराव हो जाता है। इस वजह से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोग पिछले एक माह से पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। कभी-कभी तो पूरे दिन ही पानी की सप्लाई ही नहीं होती है। यह बातें अमर उजाला संवाद के दौरान बोंझा के लोगों ने कहीं।
अरुण जाटव ने बताया कि पानी की समस्या क्षेत्र में काफी दिनों से है। गलियों में सफाई कभी नहीं होती है। नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। कई बार नाले का पानी गलियों में उफनाने लगता है। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है।
मुकेश पाल ने बताया कि इलाके में कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं आते हैं। इस वजह से लोग इधर-उधर कूड़ा डाल देते हैं। इस कारण इलाके में गंदगी फैली रहती है। क्षेत्र में सफाई कर्मचारी भी नहीं आते हैं। कई बार इस संदर्भ में नगर निगम में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
गौरव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल हो जाती है। रहती भी तो लो वोल्टेज के चलते न तो उपकरण चल पाते हैं और न ही ठीक से पानी आ सकता है। गंदे पानी की आपूर्ति से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
तरुण कुमार ने बताया कि यहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। इससे शाम होते ही क्षेत्र की गलियों में अंधेरा फैल जाता है। कई बार इस संदर्भ में पार्षद से भी शिकायत की गई और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जाती है। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इसके अलावा बालेश्वर कुमार और गजराज सिंह ने भी समस्याएं रखीं।