फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swayamprabha channel eases the problems of UP board students

स्वयंप्रभा चैनल ने यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की मुश्किल की आसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Swayamprabha channel eases the problems of UP board students
दूरदर्शन स्वयंप्रभा चैनल - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर रोजाना सुबह-शाम चल रही यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की क्लासेस - विद्यार्थियों ने लॉकडाउन के बाद भी नियमित कक्षाएं संचालित करने कही बात माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद l लॉकडाउन में दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर शुरू की गई ई-लर्निंग क्लासेस यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही हैंl स्वयंप्रभा चैनल पर रोजाना सुबह शाम लग रही यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की ई-क्लास से विषय संबंधी हर दुविधा का समाधान हो रहा हैl यूपी बोर्ड से से जुड़े इंटरमीडिएट कॉलेजों के विद्यार्थियों ने इन ई-क्लास को लॉकडाउन के बाद भी जारी रखने की मांग की हैl राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलिया की दसवीं की छात्रा अंशिका पाल ने कहा कि स्वयं प्रभा चैनल पर विषय संबंधी जारी क्लासेस ने उनकी सारी मुश्किल आसान कर दी हैl इन क्लास से लॉकडाउन में भी उनकी पढ़ाई लॉक नहीं हुई हैl उन्होंने लॉकडाउन में लगातार ऐसी क्लासेज जारी रहने और उसके बाद भी ऐसी क्लासेस का संचालन होने की मांग कीl कुशलिया की दसवीं की छात्रा भावना सैनी ने कहा कि दूरदर्शन की स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारित होने वाली उनकी कक्षाएं नया अनुभव प्रदान कर रही हैंl टीवी पर हमारी क्लासेस लॉक डाउन के समाप्ति और कॉलेज खुलने के बाद भी जारी रहने से पढ़ाई मैं बहुत मदद मिलेगीl बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए स्वयंप्रभा चैनल द्वारा ई-लर्निंग की क्लासेस संचालित की जा रही हैंl 1 मई से इन क्लासेज का संचालन शुरू हुआ हैl इन क्लासेस का प्रतिदिन दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे और पुनःप्रसारण शाम 4.30 बजे और 6.30 बजे किया जा रहा हैl यह क्लासेस डीडी फ्री डिश पर 119, डिश टीवी पर 941 और जिओ ऐप पर स्वयंप्रभा 22 पर देखी जा सकती हैंl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed