फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swatantra Bharat Inter College team topped

Ghaziabad News: स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज की टीम रही अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Bharat Inter College team topped
बीबीनगर। मेरठ में 18 जुलाई को संपन्न हुई मंडल स्तरीय सुब्रतो अंडर 17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर की टीम ने सनातन धर्म इंटर काॅलेज मेरठ की टीम को 3-2 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विजयी टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर के शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि सुब्रतो अंडर 17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में बीबीनगर की टीम का मेरठ के सनातन धर्म इंटर कॉलेज की टीम के साथ फाइनल मैच खेला गया। इसमें बीबीनगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरठ की टीम को 3-2 से पराजित कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार ने विजेता टीम का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कैप्टन सुधीर कुमार सिंह, रूप किशोर, अरविंद तिवारी, उमेश तेवतिया, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार सिह, विक्रम सिंह, संजय सिंह व पंकज सिंह समेत अन्य अध्यापकों ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed