{"_id":"65aeea51d80dfb815406fba4","slug":"sunderkand-recitations-and-bhajans-and-kirtans-took-place-in-temples-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-292689-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंदिरों में हुए सुंदरकांड के पाठ और भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंदिरों में हुए सुंदरकांड के पाठ और भजन-कीर्तन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रामलला की प्राण पतिष्ठा समारोह के दौरान शहरभर के मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक विभाग की तरफ से सभी 156 हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोविंदपुरम स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर में हनुमान जी को तीन किलो चांदी का छत्र चढ़ाया गया।
दूधेश्वरनाथ मंदिर में एलइडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित नगर आयुक्त, एडीएम सिटी गंभीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। होली चाइल्ड स्थित शिव मंदिर में सुबह भजन-कीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और शाम को सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। राजनगर सेक्टर-14 स्थित विश्वनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ पंडित मुकेश शास्त्री के नेतृत्व में हुआ। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। पंडित सुरेश शास्त्री, सीपी गुप्ता, भूपेंद्र बंसल, राजीव गोयल, बीडी शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। बालाजी खाटू श्याम मंदिर में राम अर्चना महायज्ञ हुआ उसके बाद 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके बाद 5100 दीपक जलाए गए। ठाकुरद्वारा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान ज्ञानप्रकाश गोयल, दिनेश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। संकल्प जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन देवेंद्र कुमार ने राकेश मार्ग पर लोगों के हाथ में कलावा बांधा। इस दौरान अंजली अग्रवाल, पूनम गुप्ता, संगीत सिंघल मौजूद रहे।
-- --
सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं...
श्री ठाकुर जी सत्संग मंडल ने दिल्ली गेट देवी मंदिर परिसर स्थित मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। उसके बाद घर आए राम रघुराई, फूलों से अयोध्या सजाई.., अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया..., सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं..., भजन गाए गए। इस दौरान प्रधान मिथलेश गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, महामंत्री कुलदीप मित्तल, पंडित राम भुवन, विनेश गुप्ता, अजय बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। कमला नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर में पूजन के दौरान सचिदानंद शर्मा, प्रदीप चौधरी, नितिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में किया दीपदान, हुई आतिशबाजी
श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर ने तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया। सोमवार को सुबह लाइव कवरेज दिखाई गई। उसके बाद उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। रामलीला ग्राउंड 2700 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया उसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।