फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   succesfull bussinesmen of ghaziabad

प्रदेश में पीसी वायर की एकमात्र इंडस्ट्री के मालिक हैं आतुल्य अग्रवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
succesfull bussinesmen of ghaziabad
प्रदेश में पीसी वायर की एकमात्र इंडस्ट्री के मालिक हैं अतुल्य अग्रवाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में संचालित उद्योगों को युवाओं की सोच नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम कर रही है। साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र में संचालित इंडस्ट्री प्रदेश की इकलौती ऐसी इंडस्ट्री है, जो पीसी वायर तैयार कर रही है। ये वायर बिजली के सीमेंट वाले खंभों और रेलवे स्लीपर को बनाने में प्रयोग होता है। इंडस्ट्री को शुरू करने वाले अतुल्य अग्रवाल का कहना है कि किसी भी काम को शुरू करने में रिस्क लेना जरूरी है। जॉब को छोड़कर उन्होंने रिस्क लिया जो आज कामयाब भी साबित हुआ।
अतुल्य अग्रवाल ने वर्ष 2012 में चंढीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। इसके बाद वर्ष 2015 में दिल्ली से एमबीए किया और एक बड़ी स्टील उत्पादन कंपनी में तीन साल तक जॉब की। वह बताते हैं कि जॉब का मकसद स्टील बिजनेस की जानकारी लेना था। इसके बाद खुद का व्यवसाय शुरू करने का मन बनाया। पीसी वायर देश में कुछ चुनिंदा बड़े स्टील उत्पादकाें द्वारा ही तैयार किया जा रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में कदम रखने का मतलब बड़ा रिस्क लेना था।
विज्ञापन

---
पीसी वायर बनाने के लिए खुद लगाया प्लांट
साउथ साइट इंडस्ट्रियल एरिया में अतुल्य ने एक जगह लेने के बाद वायर बनाने संबंधी प्लांट को खुद ही विकसित किया। इंजीनियर के तौर पर उन्होंने इससे जुड़ी कुछ मशीनों को भी तैयार किया। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी यूनिट की शुरुआत कर दी। उत्तर प्रदेश के अलावा वह राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल सहित अन्य राज्यों में विद्युत और रेलवे वेंडर्स को सप्लाई देते हैं। पीसी वायर के लिए उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो का लाइसेंस भी लिया है। 50 से अधिक लोग उनकी यूनिट में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवा भी उठाएं रिस्क, लगाएं उद्योग
अतुल्य कहते हैं कि मेक इन इंडिया जैसे अभियानों का उद्देश्य ही युवाओं को उद्यमों के साथ जोड़ना है। छोटी पूंजी, सरकार की योजनाओं से उद्योग शुरू करने का जोखिम युवा लें। पूरी प्लानिंग के साथ इस क्षेत्र में उतरें और मेहनत करें तो निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर देश में बढ़ाने के लिए युवाओं का उद्योगों में आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed