फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sub Registrar Office employee accused of demanding bribe of Rs. 40 thousand

Ghaziabad News: उप निबंधक कार्यालय के कर्मचारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sub Registrar Office employee accused of demanding bribe of Rs. 40 thousand
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित उप निबंधक कार्यालय में मतदाता पहचान-पत्र से संपत्ति का बैनामा करने के लिए कर्मचारी द्वारा महिला से 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर आरोपी कर्मचारी ने बैनामा करने से इन्कार कर दिया। महिला ने बीते 11 सितंबर को ही मतदाता पहचान-पत्र से दो बैनामें कराए थे।
विज्ञापन


मुरादनगर स्थित गांव रेवड़ी-रेवड़ा निवासी महिला मेवा देवी के अनुसार वह अपने पुत्र रविंद्र और अजब के नाम संपत्ति का बैनामा कर रही हैं। बताया कि अधिवक्ता कपिल त्यागी के माध्यम से उन्होंने बीती 11 सितंबर को रविंद्र व अजब के नाम बैनामा किया था। बताया कि तब उन्होंने बैनामे के समय मतदाता पहचान-पत्र संलग्न किया था। अब उन्हें अन्य संपत्ति का बैनामा दोनों पुत्रों के नाम करना था। मेवा देवी सोमवार को दूसरा बैनामा कराने के लिए उप निबंधक कार्यालय पहुंची। आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारी ने मतदाता पहचान-पत्र से बैनामा करने के बदले 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। कहा कि बिना आधार कार्ड के बैनामा कराने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी।
विज्ञापन

रकम नहीं देने पर मेवा देवी का बैनामा नहीं किया गया। मेवा देवी ने अपने अधिवक्ता को मामले की जानकारी दी। अधिवक्ता ने बैनामा नहीं कारण पूछा तो कर्मचारी ने दस्तावेज पर लिखा दिया कि पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण बैनामा नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि अगर मतदाता पहचान-पत्र से बैनामा नहीं होता तो फिर 11 सितंबर को कैसे बैनामा कर दिया। उप निबंधक भारत कुमार का कहना है कि गिफ्ट डीड के बैनामे के लिए शासनादेश है कि दोनों पक्षों के आधार कार्ड अनिवार्य है। बीते 11 सितंबर को हुए बैनामे की जांच कराई जाएगी। रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है। उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजित कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed