फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sub-postmaster committed suicide who accused of embezzling Rs 2.5 crore In Bulandshahr

उप डाकपाल ने की खुदकुशी: व्हाट्सएप पर लगाया सुसाइड नोट, इन्हें ठहराया जिम्मेदार; इस मामले में CBI ने की पूछताछ

Sun, 22 Dec 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 11:51 AM IST
सार

बुलंदशहर में उप डाकपाल ने रविवार सुबह खुदकुशी कर ली। ढाई करोड़ के गबन के आरोप में सीबीआई ने हिरासत में लेकर उप डाकपाल से पूछताछ की थी। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाया था।

विज्ञापन
sub-postmaster committed suicide who accused of embezzling Rs 2.5 crore In Bulandshahr
sub-postmaster suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सीबीआई की पूछताछ के बाद ढाई करोड़ के गबन के आरोपी उप डाकपाल ने रविवार को ट्रेन के आग कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी लगाया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरधारी नगर उप डाकपाल राहुल कुमार (28) को ढाई करोड़ के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया था। सीबीआई ने शुक्रवार को उप डाकपाल से पूछताछ की थी। उनके खिलाफ गत 26 नवंबर को डाक अधीक्षक ने सीबीआई में मुकदमा भी दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह बुलंदशहर के लखावठी डाकघर में तैनात उप डाकपाल राहुल कुमार निवासी गिरधारी नगर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में जांच टीम और एक राजेश नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि टिकट में इस तरीके का फर्जीवाड़ा डिबाई में भी हुआ था लेकिन उसे मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। 

उन्होंने सुसाइड नोट में दो लोगों के शादी से पहले और बाद के अफेयर के बारे में भी लिखा है। साथ ही जाति सूचक शब्द व अन्य आरोप भी लगाए हैं। सुसाइड नोट में मौत का कारण राजेश नाम के व्यक्ति और जांच टीम को बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed