फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students relief, debt grew examination form filling

स्टूडेंट्स को राहत, परीक्षा फार्म भरने बढ़ी डेट

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students relief, debt grew examination form filling
Exam - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। सीसीएसयू ने सत्र 2016-17 की विषम सेमेसटर के साथ मार्च में प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं के एग्जाम फार्म भरने से वंचित स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। अब स्नातक  रेगुलर प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स 16 दिसंबर तक  परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

विज्ञापन


18 दिसंबर तक ऑनलाइन फीस व 20 दिसंबर तक कॉलेजों में परीक्षा फार्म जमा कराना होगा। वहीं, स्नातक  (यूजी) व परास्नातक  (पीजी) सेकेंड और थर्ड ईयर के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक  चलेगी।
विज्ञापन


27 दिसंबर तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन परीक्षा फीस और 29 दिसंबर तक कॉलेजों में कंपलीट परीक्षा फार्म जमा कर सकेंगे। विवि ने यूजी व पीजी के विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दी है। स्टूडेंट्स 24 दिसंबर तक  ऑनलाइन एग्जाम फीस व 26 दिसंबर तक कॉलेजों में कंपलीट फार्म जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे आखिरी में यूजी और पीजी प्राइवेट फर्स्ट ईयर के एग्जाम फार्म की डेट अब बढ़कर 27 दिसंबर हो गई है। प्राइवेट स्टूडेंट्स 27 तक  ही ऑनलाइन फीस भरने के बाद 29 दिसंबर तक  कंपलीट फार्म कॉलेजों में जमा करा सकेंगे।


कॉलेजों को 31 दिसंबर तक  विवि के संबंधित विभाग में फार्म जमा कराने होंगे। विवि के मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि एग्जाम फार्म भरने से वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स को सहूलियत देते हुए डेट बढ़ाई गई है। इसके बाद शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed