फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students demanded extension of the deadline for filling the examination form.

Ghaziabad News: छात्रों ने की परीक्षा फॉर्म भरने की मियाद बढ़ाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students demanded extension of the deadline for filling the examination form.
गाजियाबाद। समर्थ पोर्टल की तमाम खामियों की वजह से बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित रह गए। इसलिए छात्रों ने इसकी मियाद बढ़ाने की मांग की है। छात्र नेताओं ने इसको लेकर यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

17 दिसंबर से यूनिवर्सिटी ने पहले सेेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कराई थी। इसकी अंतिम तारीख 23 दिसंबर निश्चित की गई। इन छात्रों के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल के जरिये भरे गए लेकिन तकनीकी खामी की वजह से छात्रों को परीक्षा फाॅर्म भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छात्र नेता दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि कई छात्रों के परीक्षा फाॅर्म भरने में फीस जमा करने का विकल्प नहीं आ रहा था तो तमाम छात्र ऐसे हैं जिनके परीक्षा फॉर्म बिना फीस जमा किए ही सबमिट हो गए। कुछ छात्रों के डैशबोर्ड पर परीक्षा फॉर्म नो लाइव दिख रहा है। इससे छात्र परीक्षा फाॅर्म नहीं भर सके। अब इसकी मियाद बढ़ाने को लेकर न तो यूनिवर्सिटी से कोई नया आदेश आया और न ही कॉलेजों से कोई दिशा-निर्देश मिला। इस बारे में एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि अब परीक्षा फॉर्म को सत्यापित करने का काम चलेगा। यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेजी जाएगी। पूरा प्रयास है कि परीक्षा फाॅर्म सभी छात्रों के भरवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब का होगा गठन
कॉलेजों में रोड सेफ्टी का गठन कराने के लिए यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। सहायक कुलसचिव ने बताया कि छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने समेत व्यापक बदलाव के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब का गठन होना है। कॉलेजों को इसको लेकर पूर्व में भी सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed