फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student attacked with sticks over dispute over removal of vehicle

Ghaziabad News: गाड़ी हटाने के विवाद में छात्र पर लाठी-डंडे से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with sticks over dispute over removal of vehicle
इंदिरापुरम। मकनपुर में घर के बाहर गाड़ी हटाने के विवाद में पड़ोसी ने बीबीए छात्र रितिक कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर कहासुनी हुई। हमले के दौरान छात्र को बचाने आए उसके भाई को भी पड़ोसियों ने बुरी तरह पीटा। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



छात्र रितिक ने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह अपने ताऊ रामबाबू के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने पड़ोसी ब्रह्म सिंह से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उसने विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ाने पर ब्रह्म सिंह के दो बेटे भूपेंद्र और रविंद्र के अलावा अन्य लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका छोटा भाई दक्ष पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। घायल छात्र के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टर ने उनके हाथ का ऑपरेशन कर प्लास्टर बांधा है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि हमले में घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। एक आरोपी को मौके पर पकड़कर कार्रवाई की गई। बाकी को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed