फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   strike orthala

मकान तोड़े जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
strike orthala
मकान तोड़े जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोग
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला में झील की जमीन पर बने कई मकानों को जिला प्रशासन द्वारा तोड़ने के बाद अब अन्य लोग भी भय में है। खसरा संख्या 1445 के निवासियों ने साधु राम कॉलोनी, शिव मंदिर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रह रहे सभी लोगों ने अपनी जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। 20-20 वर्ष से लोग यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी कॉलोनी एक दिन में नहीं बसी है। जब यहां प्लॉट काटे जा रहे थे, लोगों को बसाया जा रहा था, तब जिला प्रशासन मौन क्यों था, एनजीटी भी उस समय कहीं नहीं थी। लोगों ने कहा कि गरीब लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई जोड़ कर यहां मकान बनवाया अब उन लोगों को मकान खाली करने का नोटिस जारी कर रहे हैं। दलित सेना के अध्यक्ष सच्चितानंद साधू ने बताया कि वह लोग अब आमरण अनशन करेंगे। उन लोगों की गुजारिश है कि अगर यह जमीन सस्ते रेट में बिकी है तो सरकार लोगों से स्टांप ड्यूटी लेकर किश्तों में इन लोगों से धनराशि वसूल करे लेकिन मकानों को नियमित किया जाए। अपनी मांगे मनवाने को स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए हैं। इनमें अंगूरी, सुभावती देवी, उमा शंकर, शशि, प्रेमपाल गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed