फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strictness: You will not be able to carry even water bottles and flower garlands.

सख्ती : पानी की बोतल, फूलमाला भी नहीं ले जा सकेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Strictness: You will not be able to carry even water bottles and flower garlands.
गाजियाबाद। रोड शो में जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई चीजों के साथ ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रोड शो के रूट तक पहुंचने से पहले पुलिस की सघन चेकिंग से गुजरना होगा। इसमें ये चीजें मिलीं तो अलग रखवा ली जाएंगी।
विज्ञापन



कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल वाली कार चाबी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, थर्मस, टिफिन बाॅक्स, पानी की बोतल, छड़ी, बैग, ब्लेड, रेजर और किसी भी तरह का हथियार।
विज्ञापन


फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर, फूलमाला, फूलों की पंखुड़ियां, गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह, सिगरेट, माचिस, लाइटर, आतिशबाजी का सामान नहीं ले जा सकेंगे।



एक से अधिक मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं दी गई है। किसी के पास दो या अधिक फोन मिले तो पुलिस चेकिंग के दौरान अलग रखवा दिए जाएंगे।




दर्शक दीर्घा में ही खड़े हो सकेंगे

सड़क के दाहिने ओर बनी दर्शक दीर्घा में ही नागरिकों के खड़े होने की अनुमति होगी। रोड शो के दौरान किसी भी व्यक्ति को वीवीआईपी के समानान्तर चलने या दौड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी



ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य उड़ाने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


रोड शो के वास्ते, बंद कर दिए रास्ते



पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुलिस ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही सख्ती दिखा दी। सख्ती भी ऐसी कि रोड शो रूट के आसपास की काॅलोनियों के आने-जाने के रास्ते भी बंद कर दिए। नतीजा यह हुआ कि लोग गलियों में कैद हो गए। बाहर निकलने से रोके जाने पर लोगों को गुस्सा आया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। आंबेडकर रोड को भी सुबह से ही बंद कर दिया गया। इससे आसपास की सड़कों पर यातायात का बोझ बढ़ गया। घंटों तक लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।




पुलिस ने रोड शो के रूट की काॅलोनियों में चेकिंग अभियान भी चलाया। दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन भी किया। एसपीजी ने पूरे रूट का मुआयना किया। बम निरोधक दस्ते ने भी बारीकी से पूरे रूट पर चेकिंग की। रूट के आसपास नेहरूनगर, कविनगर, लोहियानगर, मालीवाड़ा, अशोकनगर में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा परेशानी तुराबनगर बाजार तक नहीं पहुंच पाने से हुई। यह शहर का प्रमुख बाजार है। रोज हजारों महिलाएं यहां आती हैं। बाजार आंबेडकर रोड पर है। इसी रोड पर पीएम का रोड शो होना है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया था, जो शनिवार को लागू होना था।




इन रास्तों को किया गया बंद

बसंत रोड से मालीवाड़ा चौक जाने वाले रास्ते

मालीवाड़ा चौक से निकलने वाले कई रास्ते

मालीवाड़ा चौक से पुराने बस अड्डे की तरफ

मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ की तरफ

आंबेडकर रोड

कालका गढ़ी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed