फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strict on missing employees, salary will be available on attendance

गायब रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, हाजिरी पर मिलेगा वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Strict on missing employees, salary will be available on attendance
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए में लॉकडाउन से बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगी है रोक, मौके का गलत फायदा उठा हाजिरी न लगाने व गायब रहने की मिली शिकायत - अब कर्मचारियों को रोजाना रजिस्टर में दर्ज करनी होगी उपस्थिति, फिर जारी होगा वेतन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद से जीडीए में बायोमैट्रिक उपस्थिति पर रोक जारी है। मौके का गलत फायदा उठाकर प्राधिकरण के तमाम कर्मचारी कार्यालय से गायब रहने के साथ रजिस्टर में उपस्थिति नहीं लगा रहे हैं। उपस्थिति में लापरवाही का मामला सामने आने पर आला अधिकारियों ने कड़े कदम उठाए हैं। अब कर्मचारियों को अपने-अपने अनुभाग में नियमित रूप से रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। रजिस्टर में हाजिरी दर्ज होने के बाद ही अब कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाएगा। साथ ही उपस्थिति और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने का जिम्मा विभिन्न अनुभाग के अधिकारियों को दिया गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने इस बाबत सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि प्राधिकरण में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के साथ ही लॉकडाउन से पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई थी। कोरोना के तीन चरणों तक केवल जरूरी कर्मचारियों और अधिकारियों को ही बुलाया गया। प्राधिकरण की ओर से संचालित की जा रही सामुदायिक रसोई के साथ-साथ विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिए जरूरी स्टाफ को बुलाया गया था। बीते मई माह के मध्य में कोरोना का चौथा चरण शुरू होने के साथ प्राधिकरण ने 33 फ़ीसदी स्टाफ को आने के निर्देश दिए थे। उसके बाद लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद 100 फ़ीसदी स्टाफ को बुलाने के आदेश जारी किए गए। इस बीच कई कर्मचारियों के नियमित उपस्थिति दर्ज न करने और कार्यालय से गायब रहने की शिकायतें मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति दर्ज कराने और हाजिरी का रिकॉर्ड देखने के बाद ही वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति और कर्मचारियों की गतिविधियों की निगरानी का जिम्मा विभिन्न अनुभागो के प्रभारियों को सौंपा गया है। जीडीए सचिव ने साफ किया है कि निर्देश के बावजूद अगर लापरवाही पाई जाती है तो कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू होने तक सभी कर्मचारियों को रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उपस्थिति में लापरवाही की दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed