फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stopped the young man and woman thinking they belonged to different communities in Ghaziabad made a video

गजब की दबंगई!: बुर्का पहनी युवती के साथ जा रहे चचेरे भाई को गैर समुदाय का समझ रोका, बदसलूकी कर बनाई वीडियो

Fri, 26 May 2023 07:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 May 2023 07:21 PM IST
सार

47 सेकंड के वीडियो में वीडियो बनाने व रोकने वाले युवक युवती को जाने के लिए कह रहे हैं जबकि उसके साथ के युवक को अपने पास रोक रहे हैं। इसी बीच युवती बदनामी के डर से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Stopped the young man and woman thinking they belonged to different communities in Ghaziabad made a video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवक-युवती को रोककर उनके साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो कैलाभट्टा का बताया गया। जिसमें युवती ने बुर्का पहना है। बताया जा रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने युवती के साथ जा रहे युवक को हिंदू युवक समझकर रोका और उसके साथ बदसलूकी की। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कैलाभट्टा क्षेत्र में जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


47 सेकंड के वीडियो में वीडियो बनाने व रोकने वाले युवक युवती को जाने के लिए कह रहे हैं जबकि उसके साथ के युवक को अपने पास रोक रहे हैं। इसी बीच युवती बदनामी के डर से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर टीमें लगाई गई। वीडियो को ट्रेस कर लिया गया है। वीडियो में नजर आ रहे सभी युवकों व युवती को बुलाया गया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि युवक-युवती चेचरे भाई-बहन हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि युवक युवती के गले में हाथ डालकर जा रहा था। मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने युवती के साथ जा रहे युवक को हिंदू युवक समझकर शक होने पर रोका था। मामले में युवती के साथ जा रहे युवक व रोकने वाले युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed