{"_id":"69a0a075fa96b9ab050a48ea","slug":"stones-pelted-at-a-closed-house-on-suspicion-of-killing-a-pet-dog-glass-broken-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108713-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पालतू कुत्ता मारने के शक में बंद मकान पर पथराव, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पालतू कुत्ता मारने के शक में बंद मकान पर पथराव, शीशे तोड़े
विज्ञापन
मोदीनगर। मानवतापुरी कॉलोनी में आरोपियों ने पालतू कुत्ता मारने के शक में आशीष त्यागी के बंद मकान पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि पथराव के समय घर पर कोई नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। आशीष त्यागी ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
मानवतापुरी कॉलोनी निवासी आशीष त्यागी ने बताया कि बुधवार शाम परिवार समेत वह कहीं गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने पालतू कुत्ता मारने के शक में उनके बंद मकान पर पथराव कर दिया। आरोपी ने पथराव कर बंद मकान के खिड़की दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। पड़ोसियों ने पथराव का विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे भी गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।