{"_id":"688f876822436d198e0bfaef","slug":"stone-pelting-took-place-between-two-families-who-went-to-resolve-dispute-between-husband-and-wife-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए दोनों परिवार में पत्थरबाजी, छह लोग हुए घायल, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए दोनों परिवार में पत्थरबाजी, छह लोग हुए घायल, पुलिस कर रही जांच
Sun, 03 Aug 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:29 PM IST
सार
पंचायत में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामन आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी और एक-दूसरे पर धारदार हथियार से वार किए गए। इतना ही नहीं दस मिनट तक पत्थरबाजी भी हुई।
विज्ञापन
हंगामा करते दोनों पक्षों के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के भटनागर वाली गली स्थित लक्ष्मी गार्डन फार्म हाउस में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व पत्थबाजी हुई। इस संघर्ष में छह लोग घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोदीनगर निवासी युवक व युवती का शादी के कुछ समय बाद से विवाद चला आ रहा था। रविवार को पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए मुरादनगर मे उनके रिश्तेदार ने भटनागर वाली कॉलोनी स्थित लक्ष्मी गार्डन फार्म हाउस में एक पंचायत बुलाई थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामन आ गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी और एक-दूसरे पर धारदार हथियार से वार किए गए। इतना ही नहीं दस मिनट तक पत्थरबाजी भी हुई। अचानक पथराव से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस संघर्ष मोईनुद्दीन, साकिर, अकरम, दूसरे पक्ष से इमरान, रिजवान, इरफ़ान घायल हो गये। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन