फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stone pelting on Mumbai Police reached Aurangabad in Bulandshahar to nab the kingpin of fake passport gang

Bulandshahar: फर्जी पासपोर्ट गिरोह के सरगना को पकड़ने औरंगाबाद पहुंची मुंबई पुलिस पर पत्थरबाजी, आरोपी फरार

Fri, 29 Jul 2022 06:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

हमले की सूचना पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मुंबई पुलिस के जवानों को सकुशल बाहर निकाला। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। टीम ने इस संबंध में ग्राम प्रधान के भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Stone pelting on Mumbai Police reached Aurangabad in Bulandshahar to nab the kingpin of fake passport gang
ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र से मुंबई पुलिस ने जिला के औरंगाबाद में ईलना गांव में दबिश दी, तो आरोपी के समर्थक ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में यहां फंसे मुंबई पुलिस के जवानों के स्थानीय पुलिस ने सकुशल निकाला।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का सरगना जिला के औरंगाबाद में ईलना गांव में अपने परिचित के यहां छिप गया था। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे कार में बैठाकर जाने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इस बीच पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मुंबई पुलिस के जवानों को सकुशल बाहर निकाला। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। टीम ने इस संबंध में ग्राम प्रधान के भाई को हिरासत में लिया है। गांव में कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed