{"_id":"68ffc86320e3301bd50c997d","slug":"stone-pelting-for-stopping-rioting-case-filed-against-30-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11501-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हुड़दंग करने से रोकने पर पथराव, 30 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हुड़दंग करने से रोकने पर पथराव, 30 पर मुकदमा
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन स्थित एलआईजी 90 फ्लैट में रहने वाली मीमू के घर पर करीब 25-30 लोगों ने पथराव कर दिया। विवाद 25 अक्तूबर की देर रात का है। आरोपी घर के नीचे खड़े होकर शोर-शराबा करते हुए शराब पी रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव किया। पुलिस ने देर रात 25-30 अज्ञात व कपिल उर्फ खपला और सूरज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में मीमू ने बताया कि कपिल और सूरज के साथ 25-30 अज्ञात लोग 25 अक्तूबर की रात उनके घर के पास पहुंचे और शराब पीकर शोर-शराबा करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और उनके घर पर पथराव किया। उन्होंने तुलसी निकेतन चौकी पर इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने थाना प्रभारी से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।