{"_id":"66ecaceb38f5c27e97049ee7","slug":"stolen-cash-and-jewelery-by-climbing-the-wall-of-the-house-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103975-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान की दीवार फांदकर नकदी व गहने किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान की दीवार फांदकर नकदी व गहने किए चोरी
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के शाहजहांपुर गांव में चोरों ने बंद मकान की दीवार फांदकर बीस हजार की नकदी और सोने चांदी के गहने चोेरी कर लिए। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया था। लौटने पर उन्हें पता लगा।
शाहजहांपुर गांव निवासी धीरू सिंह ने बताया कि उनकी सास बीमार हैं। दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी रेखा और छह साल की बेटी के साथ ससुराल गए थे। लौटे तो आलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा मिला। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पहले मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया मगर, जब सफल नहीं हुए तो दीवार फांदकर घर में घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर बीस हजार की नकदी व सोने चांदी के कीमती गहने चोरी कर ले गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।