फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stepfather accused of raping 10 year old girl arrested

Ghaziabad News: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Stepfather accused of raping 10 year old girl arrested
लोनी। दिल्ली-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सौतेले पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौतेले पिता ने बेटी के अलावा 13 साल के बेटे के साथ भी कुकर्म किया था। दोनों बच्चों को सौतेले पिता का इतना डर था कि दिल्ली के थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अलग कहानी बताई थी।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता और बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने सौतेले पिता के उत्पीड़न से इतना डर गई थी कि वह अपने घर का पता भी सही से नहीं बता पा रही थी। एक पुलिसकर्मी ने जब बच्ची को विश्वास में लिया और उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया, तो बच्ची ने चौंकाने वाली बात कही। बच्ची ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां बच्चों को लेकर फिरोजाबाद में मायके चली गई थी।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले मां बेटी और बेटे को लेकर दिल्ली यूपी बॉर्डर इलाके में आई थी। मां की दिल्ली निवासी व्यक्ति से जान-पहचान थी। दोनों ने शादी कर ली थी। सौतेला पिता 10 साल की बेटी और 13 साल के बेटे के साथ गलत काम करने लगा। पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर बेटे के साथ कुकर्म किया। दोनों बच्चों ने मां को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन मां ने दोनों को धमका दिया और इलाज कराने की बात कही। दोनों अपने सौतेले पिता और मां से परेशान हो गए थे। कुछ समय बाद बेटा एक चाय की दुकान में काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने पिता के कारण घर आना छोड़ दिया था। सौतेले पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर 10 साल की बच्ची बीते 20 जनवरी को खुद ही घर छोड़कर चली गई थी। बच्चे के घर छोड़कर जाने पर मां ने उसे तलाश भी नहीं किया। बच्ची दिल्ली पुलिस के हाथ लगी। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की, तो बच्ची ने पिता के खौफ के चलते सही बातें नहीं बताई।
दिल्ली पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के सामने बच्ची को पेश किया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। बच्ची के द्वारा बताए गए पते पर दिल्ली पुलिस पहुंची, तो पहले पुलिस टीला मोड़ थाने पहुंची लेकिन बाद वह पुलिस लोनी बॉर्डर थाने पहुंची। घटना स्थल लोनी बॉर्डर थाने का था, तो मुकदमा लोनी में ट्रांसफर हो गया। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

भाई ने पुलिस को पहुंचाया मां-बाप तक
बच्ची जब बॉर्डर थाना पुलिस के पास पहुंची, तो पुलिस घटनास्थल का पता करने पहुंची लेकिन बच्ची घर नहीं बता पा रही थी। मां और सौतेला पिता भी नहीं मिल पा रहे थे। पुलिस को बच्ची का भाई चाय की दुकान पर मिल गया। भाई ने पुलिस को पिता और मां के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने मां और पिता को तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed