फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State tax department raided brick kilns

Ghaziabad News: ईंट भट्ठों पर राज्य कर विभाग ने मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
State tax department raided brick kilns
गाजियाबाद। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की हेरफेर करने वाले ईंट भट्टों पर राज्य कर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने मोदीनगर और धौलाना में दो भट्ठों पर छापे मारकर जीएसटी चोरी पकड़ी है। दोनों ही जगह 45 लाख से ज्यादा ईंटों का स्टॉक सीज किया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि समीक्षा के दौरान सामने आया है कि ईंट भट्ठों से कम टैक्स की अदायगी की जा रही है। इसके बाद अतिरिक्त आयुक्त ग्रेड-2 (एसआईबी) जोन-1 सरिता सिंह के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त श्रीराम गौड़ और जिलाजीत सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर गाजियाबाद और हापुड़ में कार्रवाई कर दो ईंट भट्ठों पर माल सीज किया गया। इन भट्ठों पर 20 लाख ईंटों का उत्पादन प्रति चक्कर पाया गया। 25.84 लाख पकी ईंटे व 10 टन कोयला व तीन टन लकड़ी का बुरादा मौके पर पाया गया। अब मोदीनगर के महमदपुर कदीम गांव में सर्वश्री जयंती प्रसाद एंड संस के नाम से चल रहे भट्ठे पर जांच की कार्रवाई की गई। भट्ठा संचालक ने छह प्रतिशत टैक्स की देयता स्वीकार करते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया। साथ ही, कम बिक्री दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। इसी तरह हापुड़ के धौलाना तहसील में सुखदेव पुर सामाना रोड पर साईं ब्रिक्स फील्ड के नाम से चल रहे भट्ठे पर जांच की कार्रवाई की गई। फर्म की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 61.25 लाख रुपये की बिक्री दिखाई गई, जबकि भट्ठे से प्रतिवर्ष औसतन 40 से 50 लाख उत्पादन हो रहा है। टर्नओवर कम दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। भट्ठे पर लगभग 75 कर्मचारी मिले और पथाई, भराई, फुंकाई और निकासी का काम होता मिला। दोनों ही भट्ठों पर 45 लाख से ज्यादा ईंटों का स्टॉक सीज कर दिया गया। मौके पर कोई भी व्यापार से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नही पाया गया। नियमानुसार टैक्स व पेनल्टी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed