फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State Information Commissioner summons official for failing to provide information regarding dog sterilization and vaccination to the municipal corporation.

Ghaziabad News: निगम को कुत्तों के बंध्याकरण, टीकाकरण की सूचना न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने किया तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner summons official for failing to provide information regarding dog sterilization and vaccination to the municipal corporation.
गाजियाबाद। कुत्तों के टीकाकरण, टीके की कंपनी और बंध्याकरण में होने वाले खर्च के संबंध में आरटीआई से सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर नगर निगम को तलब किया है। आयुक्त ने पूछा है कि निगम के कोष से जब इस पर खर्च किया जा रहा है तो इसकी सूचना उपलब्ध कराने में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य सूचना आयुक्त ने एक आवेदक की ओर से की गई शिकायत के क्रम में यह टिप्पणी की। आवेदक ने नगर निगम के सूचना अधिकारी से आरटीआई के तहत पूछा था कि कितने कुत्तों का अब तक कितना टीकाकरण, बंध्याकरण किया जा चुका है। टीका कौन सी कंपनी का है। इस पर कुल कितना खर्च किया जा रहा है। आवेदक ने टीकाकरण और बंध्याकरण करने वाले एनजीओ को किए गए भुगतान की भी जानकारी मांगी थी। नगर निगम की ओर से इसमें आवेदक को जवाब भेजा कि टीके की कंपनी की जानकारी उनके पास नहीं है, न ही उनको टीके की कीमत की जानकारी है। निगम ने भुगतान संबंधी जवाब भी नहीं दिया। निगम ने अन्य सवालों के जवाब भी नहीं दिए। निगम ने कहा कि किसी तीसरे पक्ष के आर्थिक हितों को लेकर वह किसी को भी इस तरह की जानकारी नहीं दे सकते। इसके बाद आवेदक ने राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील की। राज्य सूचना आयुक्त ने निगम के जवाब पर सख्त टिप्पणी की।
विज्ञापन

22.50 हजार कुत्तों के बंध्याकरण और टीकाकरण का काम पूरा हुआ :
नगर निगम ने अक्तूबर 2023 से लेकर अभी तक 22.50 हजार कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण का काम पूरा किया है। दावा है कि चार वार्ड में सभी कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण पूरा हो चुका है। शेष 96 वार्डों में भी यह अभियान तेजी से चल रहा है। हालांकि, नए आंकड़े के हिसाब से कुत्तों की संख्या 60 हजार से पार हो चुकी है। कुत्ते लगातार सोसायटी, गली मोहल्ले में बच्चों और बड़ों काे अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम बोला...पत्र मिलने पर उपलब्ध कराई जाएगी जानकारी :
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण और बंध्याकरण का काम एनजीओ करता है। वह किस कंपनी से टीका खरीदती है, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। यदि अपीलार्थी पहली अपील करता तो इसकी जानकारी देने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभी तक आयोग का पत्र नहीं मिला है। यदि कोई पत्र मिलता है तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed