फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Staffs of MMG District hospital closes OPD and goes on strike after some people assault them

गाजियाबाद: जिला अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट, भड़के कर्मी और डॉक्टरों ने ओपीडी को किया बंद

Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

जिला अस्पताल में कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना से डॉक्टरों और कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह से ओपीडी बंद कर हड़ताल कर दिया है।
 

विज्ञापन
Staffs of MMG District hospital closes OPD and goes on strike after some people assault them
डॉक्टरों ने बंद की ओपीडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में कर्मचारियों के साथ सोमवार रात में कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में मंगलवार सुबह ओपीडी बंद कर सभी कर्मचारी और डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया कि कल देर रात मोहन नगर में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को कुछ लोग भर्ती कराने के लिए लाए थे। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। 108 एंबुलेंस आती उसके पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इससे साथ में आए युवक आक्रोशित हो गए। युवकों ने अन्य लोगों को अस्पताल में बुलाकर रात में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ मचाया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया इसके पहले भी कई बार स्टाफ के साथ हाथापाई हो चुकी है। एसएसपी को पत्र लिखकर रात में पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed