फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Staff deployed, center could not start

Ghaziabad News: स्टाफ हो गया तैनात, शुरू नहीं हो पाया सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Staff deployed, center could not start
गाजियाबाद। जिले में बनने वाले दूसरे वन स्टॉप सेंटर के लिए मार्च में ही स्टाफ की तैनाती हो गई है लेकिन अभी तक इस सेंटर को संचालित नहीं किया जा सका है। मार्च माह में इस सेंटर के लिए सेंटर मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और केस वर्कर की तैनाती हुई थी। एमएमजी परिसर में दूसरे वन सेंटर को संचालित किया जाना है।
विज्ञापन

जिले में एमएमजी अस्पताल परिसर में अस्थायी रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा था। संयुक्त जिला अस्पताल में अपना भवन तैयार होने के बाद इसको संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में दो वन स्टॉप सेंटर संचालित होने के आदेश के बाद दूसरे केंद्र के लिए फिर से पुराने महिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर को ही चिन्हित किया गया है। डीपीओ विकास चंद्रा ने बताया कि भवन में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। मार्च में कुछ स्टाफ की तैनाती हो गई थी लेकिन अभी भी छह और स्टाफ की तैनाती होनी बाकी है।
विज्ञापन

सर्विस प्रोवाइडर द्वारा दी गई सूची में कुछ आवेदन सही नहीं पाए गए थे। इसके बाद आचार संहिता लग गई। जल्द ही बाकी बचे स्टाफ के इंटरव्यू होंगे उसके बाद इस सेंटर को संचालित कर दिया जाएगा। संभावना है कि जून के दूसरे सप्ताह तक यहां कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed