फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP's tweet on the transfer of station in-charge, BJP worker filed a case

Ghaziabad News: थाना प्रभारियों के स्थानांतरण पर सपा का ट्वीट, भाजपा कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
SP's tweet on the transfer of station in-charge, BJP worker filed a case
साहिबाबाद। जनपद में सोमवार देर रात हुए थाना प्रभारियों के स्थानांतरण पर सपा मीडिया सेल की ओर से ट्वीट किया गया। छह थाना प्रभारियों के एक सरनेम होने पर योगी सरकार को घेरा है। एक जाति का विकास और उस पर विश्वास होने का हवाला देकर तंज भी कसा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता ने साहिबाबाद थाने में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से मंगलवार सुबह करीब सात बजकर 35 मिनट पर ट्वीट किया गया। ट्वीट में ‘गाजियाबाद-छह कोतवाली प्रभारियों के हुए तबादले, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, नंदग्राम, लिंकरोड, महिला थाना समेत मधुबन बापूधाम पर कोतवाल बदले गए। सबका साथ लेकिन एक जाति पर विश्वास? सिर्फ एक जाति का विकास? वोट के वक्त सब हिंदू? मलाई बांटते वक्त सिर्फ योगी जी के स्वजातीय ठाकुर?’ वहीं साहिबाबाद के जवाहर पार्क शहीद नगर निवासी संदीप पाल ने बताया कि वह पूर्व में रेलवे बोर्ड के सदस्य व वर्तमान में भाजपा सेक्टर प्रभारी हैं। गाजियाबाद जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कुछ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से एक जाति विशेष की पोस्टिंग का गलत आरोप लगाया गया है। इससे योगी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस बोली... दो थाना प्रभारी सामान्य जाति व चार अन्य पिछड़ा वर्ग से
इस पर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की ओर से भी जवाब दिया गया। उनकी ओर से बताया कि साहिबाबाद थाने पर संदीप पाल निवासी जवाहर पार्क शहीद नगर की ओर से तहरीर दी गई है। ट्विटर हैंडल की ओर से भ्रामक सूचना फैलाई गई। जिसके आधार पर थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बताया गया है कि सोमवार को कमिश्नरेट गाजियाबाद में छह थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए गए थे, जिनमें दो थाना प्रभारी सामान्य जाति व चार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed