{"_id":"69f8f28f3d29e0325600ec3c","slug":"sparks-from-high-tension-line-during-storm-five-shanties-reduced-to-ashes-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-878902-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आंधी के दौरान हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, पांच झुग्गी जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आंधी के दौरान हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, पांच झुग्गी जलकर हुई राख
विज्ञापन
वसुंधरा स्थित झुग्गियों में लगी आग। संवाद
- फोटो : श्रावस्ती में कोयले की भट्ठी पर खाद्य पदार्थ बनाता कारीगर।
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित चार मई की सुबह आग लगने से पांच झुग्गियां जलकर राख हो गई। हादसा सुबह आंधी में झुग्गियों के ऊपर से गुजर ही हाइटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है। बाद में तार भी पिघलकर टूट गया। झोपड़ियों के साथ कबाड़ गोदाम भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। वहीं, तीन मई की रात वरदान अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत में भी इलेक्ट्रिक बिजली पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से मची अफरा-तफरी से आठ फ्लैटों में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दमकल कर्मियों ने दोनों स्थानों पर समय रहते आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मेरठ के शिराजुद्दीन व महराज, मध्यप्रदेश के मनीराम और हरदोई निवासी नरेश व राजेश झुग्गियों में कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। सोमवार सुबह वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना मिली तो मौके पर तीन वाटर टेंडर के साथ टीम पहुंची। आग बुझाने में 20 मिनट लगे, लेकिन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। झुग्गियों के पास कबाड़ के गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। माना जा रहा है कि झुग्गियों के ऊपर से जा रही 11 हजार केवी लाइन जा रही है। सुबह आंधी के दौरान तार आपस में टकराए और चिंगारी झुग्गियों पर गिरी तो आग लगी। इसके बाद तार भी आग से पिघलकर टूट गया। चूंकि आंधी के दौरान तार आपस में टकराए और चिंगारी झुग्गियों पर गिरी तो आग लग गई।
सीएफओ ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजे क्षेत्र स्थित वरदान अपार्टमेंट सोसायटी के इलेक्ट्रिक पैनल शार्ट सर्किट से अचानक जल उठा। यहां आठ फ्लैटों में रहने वालों में आग की लपटें देख भगदड़ मच गई। सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी फ्लैट लोगों ने खाली कर दिए। सूचना पर दमकल की भी टीम पहुंच गई और फ्लैटों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था। स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि समय रहते बचाव हो गया तो जनहानि नहीं हुई। फ्लैट तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।