Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP workers heading to Delhi stage a sit-in following a scuffle with the police, causing a traffic jam

Ghaziabad News: दिल्ली जा रहे सपा कार्यकर्ता पुलिस से नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे, लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
SP workers heading to Delhi stage a sit-in following a scuffle with the police, causing a traffic jam
दिल्ली रामलीला मैदान में महा रैली में रोके जाने से यूपी गेट पर बीच सड़क पर बैठ कर सपाइयों के वि
कौशांबी। दिल्ली में इंडी गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की रविवार को यूपी गेट पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता यूपी गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के बीच हाईवे पर जाम लग गया। इसमें हाईवे से उतरकर कौशांबी की तरफ जाने वाली लेन सबसे अधिक प्रभावित रही। हालांकि, बाद में सपा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए और पुलिस को मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराने में सफलता मिली।
विज्ञापन


सपा बोली- पुलिस ने दिल्ली जाने से रोका, पुलिस ने बताया सामान्य चेकिंग

सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में करीब 60 से 70 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दिल्ली जाने से रोकने का आरोप लगाया और यूपी गेट पर ही धरने पर बैठ गए। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने काफिले को दिल्ली जाने की अनुमति दे दी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दिल्ली जाने से रोकने की बात से इन्कार किया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस की टीम ग्रैप के नियमों के तहत दिल्ली जाने वाले बीएस-4 वाहनों को रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी। कुछ वाहनों को सिर्फ सामान्य चेकिंग के लिए रोका गया था। इस पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। काफिले में शामिल किसी भी वाहन को दिल्ली जाने से नहीं रोका गया।
विज्ञापन


---

जाम से लोग हुए परेशान

रविवार को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए। इसके चलते यूपी गेट पर वाहनों का दबाव बना रहा। वहीं, दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते यातायात पुलिस का बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान भी चल रहा था। हंगामे के बाद यूपी गेट पर हुए धरने से एनएच-9 से उतरकर कौशांबी और दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की कतारें एनएच-9 तक पहुंच गईं। इसका असर आई पर भी पड़ा और वहां भी ट्रैफिक रुकने लगा। सपा कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुलिस को यातायात सामान्य कराने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रैली की अनुमति होने के बावजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका और बदसलूकी की। जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, तब कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने दिया गया।


-वीरेंद्र यादव, सपा महानगर अध्यक्ष

बॉर्डर पर सभी वाहनों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को रोककर सामान्य चेकिंग की गई तो वे पुलिस से सवाल-जवाब करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों को बाद में समझाकर जाने दिया गया।

-ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन

दिल्ली रामलीला मैदान में महा रैली में रोके जाने से यूपी गेट पर बीच सड़क पर बैठ कर सपाइयों के वि

दिल्ली रामलीला मैदान में महा रैली में रोके जाने से यूपी गेट पर बीच सड़क पर बैठ कर सपाइयों के वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed