फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP takes out Jan Aakrosh March in Ghaziabad

गाजियाबाद में सपा का जन आक्रोश मार्च: मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन, सीईसी के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 04 Oct 2026 04:56 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 04 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
SP takes out Jan Aakrosh March in Ghaziabad
प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जन आक्रोश मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में मार्च अंबेडकर पार्क, नवयुग मार्केट से शुरू होकर गांधी पार्क, लोहिया नगर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया।

विज्ञापन



सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक शक्ति है। मतदाता सूची से किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक करने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

गांधी पार्क पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राष्ट्रगान गाया। जिला महासचिव नितिन त्यागी ने संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। मार्च में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, हाजी जाकिर, केके शर्मा, राष्ट्रीय सचिव भुवन भास्कर जोशी, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, राजन कश्यप, कर्मवीर जाटव, तमन्ना डबास और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed