{"_id":"571125f44f1c1b27134a6b0a","slug":"sp-district-president-in-the-organization-s-bid-to-intensify-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा संगठन में जिलाध्यक्ष की दावेदारी को राजनीतिक तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा संगठन में जिलाध्यक्ष की दावेदारी को राजनीतिक तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
राजनेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संगठन में जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर दावेदारी को मारामारी शुरू हो गई है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लखनऊ के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष को इस महीने लाल बत्ती मिलने की उम्मीद है, जबकि महानगर संगठन के विरोध में कई कार्यकर्ता और प्रत्याशी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन को लाल बत्ती देने की तैयारी कर रहा है।उन्हें पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने दिल्ली बुलाकर जानकारी भी प्राप्त की। सूत्रों के अनुसार साजिद हुसैन को पार्टी राज्यमंत्री का दर्जा देने को तैयार है, जबकि वह कैबिनेट मंत्री का दर्जा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही महानगर कमेटी के खिलाफ भी मोर्चा खुल गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और दो प्रत्याशियों ने उनकी शिकायत हाईकमान से कर दी है। कई नेता लखनऊ में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन