फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP clashed among themselves in nomination of alliance, filed complaint

Ghaziabad News: गठबंधन के नामांकन में सपाई आपस में भिड़े, पुलिस को दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
SP clashed among themselves in nomination of alliance, filed complaint
साहिबाबाद। गठबंधन (कांग्रेस) की प्रत्याशी डॉली शर्मा के नामांकन के दौरान सपाई आपस में भिड़े गए। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने महानगर अध्यक्ष और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महानगर अध्यक्ष ने घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन


सोमवार को गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में गठबंधन की प्रत्याशी ने नामांकन किया। इस दौरान सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव अकरम अल्वी ने सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरेंद्र यादव से कहासुनी हो गई, दोनों में हाथापाई हो गई थी। अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद वह बाइक पर अपने बेटे अरमान के साथ शालीमार गार्डन स्थित घर लौटने लगे। आरोप है कि हिंडन पुल पार करते ही एक कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया। इसमें से वीरेंद्र यादव के खास दबंग लोग निकले। आरोपियों ने डंडे व बेल्ट से उन्हें पीटा। एक दबंग ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी सोने की चेन भी कहीं गिर गई। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि राजनीतिक रंजिश और किसी के बहकावे में आकर उनकी छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं जो पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed