{"_id":"58960f334f1c1bc64fe81bee","slug":"sp-bsp-are-private-limited-companies-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा हैं प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां: केशव प्रसाद मौर्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा हैं प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां: केशव प्रसाद मौर्या
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा और बसपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां है, जिन्होंने सिर्फ अपने पेट भरे लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश का विकास किया होता तो कांग्रेस की बैसाखी की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
अपने ही पिता को निकालकर पार्टी पर कब्जा कर अखिलेश से अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि पूरे प्रदेश पर कब्जा करा लो, खुली छूट हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुरादनगर से पार्टी प्रत्याशी अजित पाल त्यागी की चुनाव सभा को संबोधित करने गोविंदपुरम एच-ब्लॉक पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव पर लेते हुए कहा कि जब अखिलेश और राहुल जब रोड शो करते हैं तो नारे लगते हैं ‘अखिलेश तुम संघर्ष करो, हम मोदी के साथ हैं’। सपा सरकार में जाति धर्म देखकर नौकरी दी गई। लोक सेवा आयोग में भी भ्रष्टाचार ला दिया, प्रदेश के एक जिले में एक ही जाति के लोगोें को नौकरी दिया जाना, इसे दिखाता है।
विज्ञापन
आज गाजियाबाद में निवेशक नहीं आना चाहता है, व्यापारी डरा हुआ है। बुआ-भतीजे की सरकार को कमीशन नहीं मिलने तो इमानदार व्यापारी उद्योग नहीं लगा सकते। भाजपा गाजियाबाद को उसका गौरव और स्थान दिलाने का काम करेगी।
सपा शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी और लोगों में असुरक्षा का माहौल बनने पर कहा कि लोगों में गलतफहमी है कि बसपा सरकार में गुंडागर्दी नहीं होगी, अगर ऐसा होता तो मुख्तार अंसारी बसपा में नहीं होते। भाजपा की सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार हो ही नहीं सकता है। पश्चिम से पूरब तक पूरा प्रदेश सपा-बसपा मुक्त होने जा रहा है।
इस मौके पर मुरादनगर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी अजित पाल त्यागी, महापौर अशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, राजीव अग्रवाल, बलदेवराज शर्मा, पवन गोयल समेत भाजपा के कई पार्षद मौजूद रहे।
यूपी रहा बेहाल कहने वाले राहुल अब अखिलेश के सगे कैसे हो गए: रवि शंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 27 साल तक यूपी को बेहाल कहने वाले राहुल अब कैसे अखिलेश के इतने सगे हो गए कि उन्हें हर चीज सही लग रही है। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में शनिवार को मालीवाड़ा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा।
केंद्रीय विधि और न्याय एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि बीते चुनावों में देवरिया से राहुल प्रदेश सरकार को कोसते हुए किसान सभा करने निकले और बाद में उनसे ही आकर मिल गए। यह अवसरवादी नीति को दिखाता है। अवसरवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण ही यूपी बेहाल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटिलाइजेशन के बाद भ्रष्टाचार को खत्म किया। बिचौलियों से करीब 36 हजार करोड़ रुपये बचाए। स्वदेशी 72 मोबाइल कंपनियों ने नई इंडस्ट्री डाली, जिसमें से 14 तो नोएडा व ग्रेटर नोएडा में हैं। उन्हाेंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए चार लाख करोड़ रुपये दिए गए।
नोटबंदी कर आतंकवाद, देह व्यापार, हवाला, भ्रष्टाचार को खत्म किया। तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार जल्द अपना पक्ष रखेगी और नारी सम्मान की रक्षा करेगी। उन्हाेंने कहा कि यदि हम प्रदेश में सरकार बनाए तो गाजियाबाद से आगरा तक इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, मेयर आशु वर्मा, पवन गोयल, पृथ्वी सिंह, दिनेश गोयल, जगदीश साधना आदि मौजूद रहे।