{"_id":"6952d8e7595ce5d9e90d56ed","slug":"sons-friend-accused-of-stealing-cash-and-jewellery-worth-rs-10-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-791982-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटे के दोस्त पर 10 लाख की नकदी व जेवर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटे के दोस्त पर 10 लाख की नकदी व जेवर चोरी का आरोप
विज्ञापन
गजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी निवासी तरुण मौर्य ने घर से 10 लाख रुपये और जेवर चोरी करने का आरोप अपने बेटे के मित्र पर लगाया। आरोप है कि चोरी के रुपयों से आरोपी ने बुलेट बाइक और स्कूटी भी खरीदी है। नंदग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि तरुण मौर्य के मुताबिक उन्होंने 10 लाख रुपये और जेवर बेड में रखे थे। 12 नवंबर को उन्हें घर से नकदी और जेवर चोरी होने की जानकारी हुई। आरोप है कि सोसायटी में ही रहने वाला आर्यन उर्फ निशांत जो उनके बेटे का दोस्त है। उसका घर पर काफी आना-जाना था। पिछले कुछ दिनों से आर्यन उर्फ निशांत ने महंगा मोबाइल फोन, स्कूटी, बुलेट बाइक खरीदी है। जांच पड़ताल में पता चला कि वह घूमने के लिए उत्तराखंड और नेपाल भी गया है। उन्होंने निशांत के पिता से उसके खर्च की बाबत जानकारी मांगी लेकिन उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि उनके घर से आर्यन उर्फ निशांत ने 10 लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी किए हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।