सौतेली मां से संबंध बनाने पर तुला बेटा: पिता के इंतकाल के बाद रखने लगा गंदी नजर...28 जुलाई को लांघी हर मर्यादा
UP Crime News Today: महिला का आरोप है कि सौतेला बेटा उसे एकतरफा प्यार करता है। पति की मौत के बाद वह पूरी तरह से दरिंदगी पर उतर आया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता की मौत के बाद 25 वर्षीय बेटे ने अपनी ही सौतेली मां पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी उसे एकतरफा प्यार करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से आहत पीड़ित मां ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पश्चात उनके पति की मृत्यु हो गई।
शादी के बाद से ही रखने लगा बुरी नजर
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनका 25 वर्षीय सौतेला बेटा हमजा रिजवान उस पर बुरी नजर रखता था। गत 28 जुलाई को जब वह घर पर बैठी हुई थी, तभी आरोपी हमजा रिजवान घर में घुस आया और अपनी सौतेली मां को कम उम्र का हवाला देते हुए छेड़छाड़ करने लगा।
साथ ही आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर उसके कपड़े तक उतार दिए। पीड़िता द्वारा विरोध करने से नाराज आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। अधिकारी उसकी जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कह रहे हैं। मामला चर्चा का विषम बना हुआ है।
जानें क्या कहते हैं अधिकारी
पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 76, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गिरजा शंकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार अनूपशहर