{"_id":"61655d0d8ebc3e965872b27c","slug":"son-killed-head-constable-father-for-50-lakh-rupees-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: 50 लाख रुपये के लिए बेटों ने की हेड कांस्टेबल की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: 50 लाख रुपये के लिए बेटों ने की हेड कांस्टेबल की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार
Tue, 12 Oct 2021 03:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 12 Oct 2021 03:31 PM IST
सार
मृतक के भाई का आरोप है कि अगौता के तत्कालीन इंस्पेक्टर और सीओ सिकंदराबाद की सांठ-गांठ के चलते कार्रवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल रामपाल सिंह 29 मार्च को लापता हो गए थे। मंगलवार तड़के पुलिस ने पुत्र की निशानदेही से नलकूप से शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये के लिए बेटों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि अगौता के तत्कालीन इंस्पेक्टर और सीओ सिकंदराबाद की सांठ-गांठ के चलते कार्रवाई नहीं हो रही थी। दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से ही शव बरामद नहीं हो रहा था।
विज्ञापन